हारियाणा कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन, क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड

हरियाणा कांग्रेस में अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। इस फैसले से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि इन विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने पर की गई है।

पार्टी ने यह फैसला प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद लिया है। साथ ही इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी भी ली गई है, जिससे साफ है कि पार्टी इस मामले में सख्त रुख अपना रही है। जिन विधायकों पर कार्रवाई हुई है, उनमें शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह शामिल हैं। इन सभी पर पार्टी के खिलाफ जाकर वोट करने का आरोप है।

कांग्रेस का कहना है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान इन विधायकों ने पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ वोट किया, जो गंभीर अनुशासनहीनता है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे जरूरी है और इसे तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसका असर आगे भी देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

By admin