बिहार में आज नई सरकार के गठन के लिए काफी बड़ा दिन है। मंगलवार को नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफ दिया और इस पहले कैबिनेट की आखिरी बैठक की। कैबिनेट बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, मंगलवार को ही एनडीए विधानमंडल की बैठक हुई जिसमें सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। इससे यह साफ हो गया कि अब सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
