अब 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया और इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

पीएम ने अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और उत्तराखंड आने वाले समय में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और जनता की मेहनत से राज्य लगातार प्रगति कर रहा है।

वहीं, उद्घाटन से पहले पीएम मोदी सहारनपुर के रास्ते देहरादून पहुंचे और डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का जायजा लिया और रोड शो भी किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। करीब 13,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना का मकसद दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाना है, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

बताए कि, इस प्रोजेक्ट में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और एक लंबी सुरंग शामिल है, जो इसे खास बनाती है। साथ ही, पीएम के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए।

ये भी पढ़ें:

By admin