नोएडा में सोमवार को हुए हंगामे के बाद मंगलवार को भी निजी कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान कई जगह पुलिस के साथ बहस और हल्की झड़प भी हुई, जिसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि सरकार ने रात में न्यूनतम वेतन बढ़ाने का ऐलान किया था, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग अभी भी इससे संतुष्ट नहीं हैं।
वहीं, इसी बीच अब घरों में काम करने वाली मेड और सफाई कर्मचारी भी अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सामने आ गई हैं। नोएडा के सेक्टर 121 में कुछ महिलाओं ने सोसाइटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पथराव भी किया।
बताए कि, कुछ जगह मजदूरों द्वारा तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से नई वेतन दरें लागू करने की बात कही है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में करीब 3000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है।
