दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 2 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक डबल डेकर बस अचानक संतुलन खोकर पलट गई। वहीं, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह बस राजस्थान से दिल्ली आ रही थी और हनुमान मंदिर चौक के पास रात करीब 1:08 बजे पलट गई। बस में करीब 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

बता दें कि, जांच में सामने आया है कि बस में सुरक्षा नियमों का सही से पालन नहीं किया गया था। बस में केवल एक ही मुख्य दरवाजा था और पीछे का इमरजेंसी रास्ता भी ठीक हालत में नहीं था। यहां तक कि पीछे वाले गेट की जगह पर सीट लगा दी गई थी।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।

ये भी पढ़ें:

By admin