रेप-मर्डर केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक की सुनरिया जिला कारगार में बंद है। पैरोल के दौरान राम रहीम सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम की पैरोल को कल शाम मंजूरी दी गई। वहीं, इसके बाद जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पैरोल के दौरान राम रहीम को तय शर्तों का पालन करना होगा और वह सिरसा डेरा परिसर से बाहर किसी आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकेगा। प्रशासन की ओर से उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
