मलाइका अरोड़ा ने तलाक पर उठाए सवाल

बॉलीवुड की ग्लैमरस हसीनाओं में से एक मलाइका अरोड़ा अपनी राय रखने से भी कभी नहीं चूकती हैं। उन्होंने एक बार फिर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर बात की है। We the People के मंच पर मलाइका ने कहा कि मजबूत होने के लिए आपको लगातार जज किया जाता है। हमें इन जजमेंट्स का सामना तो करना ही पड़ेगा।

मलाइका ने कहा कि, “मेरे जीवन के कुछ पुरुषों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान और प्यार है, क्योंकि उन्होंने मेरी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वाकई कमाल के रहे।”

तलाक पर बोली मलाइका

उन्होंने आगे कहा कि, मलाइका कहती हैं कि आज अगर कोई पुरुष आगे बढ़ने का फैसला करता है, तलाक ले लेता है। अपनी उम्र की आधी उम्र वाली लड़की से शादी कर लेता है, तो लोग कहते हैं, वाह, क्या मर्द है। लेकिन जब कोई महिला ऐसा करती है, तो सवाल उठता है। वो ऐसा क्यों कर रही है? क्या उसके पास दिमाग नहीं है? स्टीरियोटाइप्स हमेशा बने रहते हैं।”

वहीं, इस दौरान मलाइका ने अपने 20s के शुरुआती दिनों को भी याद किया, जब वो VJ के तौर पर करियर की शुरुआत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुझे कभी लगा ही नहीं था कि मैं इतनी दूर तक पहुंचूंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *