महिला ने गमछा बांधकर की मौलवी की पिटाई,

यूपी के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है जिसमें एक महिला गमछा बांधकर एक मौलवी को कोड़े लगा रही है। पिटाई के साथ महिला मौलवी को गाली भी दे रही है। वहीं, बेड पर मौलवी रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है जबकि कमरे में और भी लोग मौजूद थे।

बता दें कि, अब इस वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस टीम वीडियो में दिख रही महिला और पुरुष की खोजबीन कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला के पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। वह अक्सर लोगों से मार-पिटाई करती है। हालांकि, अभी तक मौलवी को कोड़े से पीटने का करने का कारण सामने नहीं आया है।

पूरा मामला अमेठी के जामो थाना के कस्बा का है। यहां की रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला एक मौलवी को कोड़े मार रही है। कोड़े मारते समय वह कह रही है कि ‘तुमने अपने पत्नी को मार डाला, 15 वर्षीय बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मार डाला, रेप किया, तेरी कुंडली मेरे पास है, अब मेरे पास नशीली दवा लेकर आए हो। महिला करीब दो मिनट के वीडियो में गाली के साथ 12 कोड़े मारते नजर आ रही है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *