IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ- साथ हवा फिर बिगड़ने लगी है। दिल्ली में दो दिन पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में मामूसी सुधार आया था लेकिन अब एक बार फिर से तापमान गिरने के कारण वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रम बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 8 बजे शहर का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 338 दर्ज किया गया जबकि कई जगहों का AQI का स्तर 400 के पार बना हुआ है। वहीं, आरके पुरम (420), बवाना (408), वजीरपुर (406), आनंद विहार (405) की एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने 5 दिसंबर को दिल्ली में शीतलहर का अनुमान लगाया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। जबकि, सुबह एवं शाम के समय कोहरा भी देखने को मिलेगा।

बता दें कि CPCB के मुताबिक, 0-50 के बीच का AQI ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *