नई बहू रानी बनी "रॉकस्टार"

मुंह दिखाई में नई दुल्हन ने अचानक गिटार उठाकर ‘तेरा मेरा प्यार अमर…’ गाना शुरू किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया और लोग बोले, “बहू नहीं, रॉकस्टार है!” वहीं, कमरे में बैठी महिलाओं ने नहीं सोचा होगा कि मुंह दिखाई में नई दूल्हन इतना शानदार गाना गाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ससुराल वालों के बीच घूंघट ओढ़ी यह ‘दुल्हन’ अचानक गिटार उठाती है, और माहौल ऐसा बना देती है कि सबकी निगाहें उसी पर टिक जाती हैं। नई बहू की सुरीली आवाज सुनकर कोई Wow बोल पड़ा, कोई मुस्कुराने लगा, और कुछ लोग तो हैरानी में इतने खो गए कि पलक झपकना भूल गए।

https://www.instagram.com/reel/DRukw6hk5s9/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @arsh__utkarsh पेज से पोस्ट किया गया, और देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। कमेंट्स में लोगों ने दुल्हन की आवाज, आत्मविश्वास और उसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *