AAP ने मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी से किया बाहरAAP ने मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी से किया बाहर

AAP ने मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी से किया बाहर

 

पंजाब की राजनीति में गुरुवार का दिन बड़ा तूफानी साबित हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी को अचानक पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही उनसे मेयर पद का इस्तीफा भी ले लिया गया।

चानी वही नेता हैं, जो पंजाब में AAP के टिकट पर पहली बार मेयर बने थे और संगठन के मजबूत चेहरे माने जाते थे। परंतु जो घटनाक्रम बीते 24 घंटे में सामने आया, उसने पूरे राज्य की राजनीति को झकझोर दिया है

सूत्रों के अनुसार, मेयर चानी का नाम उस केस में आ रहा है, जिसमें मोगा पुलिस ने हाल ही में एक महिला को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोप है कि, महिला ने अपने कनाडा में रहने वाले पति को 450 ग्राम अफीम भेजने की कोशिश की थी।

WhatsApp Image 2025 11 28 at 12.13.36 PM

ये अफीम किसी साधारण तरीके से नहीं भेजी जा रही थी, बल्कि मशहूर ढोढा मिठाई के डिब्बे में छिपाई गई थी। जब कूरियर कर्मचारी ने पैकेट की स्कैनिंग की, तो मिठाई के बीच से उच्च गुणवत्ता की अफीम बरामद हुई। तुरंत मामला पुलिस तक पहुंचा और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 

महिला गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने टूट गई और उसने दावा किया कि, मेयर बलजीत चानी ने उसे केस से बचाने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले उसने रुपए लिए, पर जब वो बच नहीं पाई, तो उसने अपनी “सबूत वाली फोटो” वायरल कर दी।

वायरल फोटो में दिख रहा आदमी शीशे के पीछे बैठकर रुपये गिनता नजर आता है। सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि, ये व्यक्ति मेयर चानी ही हैं।

हालांकि, न महिला के दावे की, न फोटो की और न वीडियो की पुलिस या पार्टी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि हुई है। लेकिन राजनीतिक दबाव और लगातार बढ़ रही चर्चाओं ने मामले को गर्मा दिया।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, वायरल केस को “गलत गतिविधियों में शामिल होना” बताते हुए हाईकमान ने तुरंत एक्शन लिया। मेयर चानी को पार्टी से निकाल दिया गया और उनसे पद छोड़ने को कहा गया।

दिलचस्प बात ये है कि, इस पूरे प्रकरण पर मेयर चानी ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। ना मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, ना पुलिस, और ना ही AAP के किसी बड़े नेता ने इस पर स्पष्ट बयान दिया। सबकुछ दबी जुबान में ही चलता रहा है।

मेयर को हटाने की कार्रवाई ने मोगा से लेकर चंडीगढ़ तक राजनीति में उबाल ला दिया है। लोगों के मन में लगातार दो सवाल घूम रहे हैं— क्या वायरल फोटो असली है? क्या मेयर वाकई ड्रग्स केस में महिला को बचाने में शामिल थे? जबकि इन सवालों का जवाब पुलिस या पार्टी की तरफ से अभी तक नहीं आया है।

पंजाब में AAP पहले ही विपक्ष के आरोपों और कई विवादों का सामना कर रही है। ऐसे में मोगा जैसे बड़े और संवेदनशील जिले के मेयर का नाम ड्रग्स मामले में आना पार्टी के लिए गंभीर चुनौती है।

ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञ का माना हैं कि, आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर विरोधी दल हमला तेज करेंगे। वहीं लोग ये भी जानना चाहते हैं कि, क्या वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच होगी और मेयर चानी पर आगे क्या कार्रवाई हो सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *