Asia Cup से बाहर हुए ऋषभ पंत

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरूआत 9 सितंबर से UAE में होगी और ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एशिया कप से बाहर हो सकते है। वो एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो सकते है।

बता दें कि, इंग्लैंड में चौथे टेस्ट के दौरान पंत को चोट लगी थी लेकिन उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वो सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गए थे।

 Asia Cup से बाहर हुए ऋषभ पंत

कब से होगा Asia Cup का आगाज ?

9 फरवरी से 28 सितंबर के बीच एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है, इसके बाद 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत एशिया कप से बाहर हो गए हैं।.

कब वापसी करेंगे पंत ?

बता दें कि, रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत एशिया कप से बाहर हो गए हैं लेकिन उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना भी बहुत मुश्किल लग रहा है। यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत दौरे पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 2 टेस्ट खेलेगी, इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जाएगी तो शायद पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे से क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं, जहां 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, अगर पंत की वापसी इसमें नहीं हुई तो इसके बाद साउथ अफ्रीका टीम भारत आएगी, जहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पंत वापसी कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में CRPF के बंकर व्हीकल हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों की मौत, 12 जख्मी

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है