भारी बारिश के बाद राजौरी के घरों और दुकानों में घुसा पानी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के खेओरा बाजार में व्यापारी भारी बारिश की वजह से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं, ज्यादा बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और घरों-दुकानों में भी पानी घुस गया है। राजौरी शहर के खेओरा, लोअर जवाहर नगर और थुडी में ज्यादा बारिश की वजह से नदी में उफान आ गया। हालात इस कदर खराब हुए कि नदी के किनारे खड़ी कुछ गाड़ियां भी बह गईं।

वहीं, एक स्थानीय ने बताया कि, “बीती रात जो बारिश हुई है बहुत तेज बारिश हुई है इस बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है, यहां पर राजौरी में इसमें एक दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और तीन गाड़ियां हैं,जो लापता हैं जिनमें से एक मिल गई है, और उसकी हालत बहुत खराब है और वो लापता है उनका ड्राईवर किसी को भी मालूम नहीं कौन है।”

स्थानीय लोगों ने आगे बताया कि वे लंबे समय से एक बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि बार-बार आने वाली बाढ़ को रोका जा सके दरअसल खराब ड्रेनेज व्यवस्था की वजह से थोड़ी सी बारिश के बाद ही बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। वहीं, दुकान मालिकों का कहना है ज्यादा बारिश की वजह से पहले भी उन्हें इस तरह की परेशानी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *