नितिन गडकरी

देश भर में एक नई टोल नीति (Toll Policy) लाने की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय योजना बना रहा है। लंबे समय से इस बात की चर्चा भी हो रही थी जिसके तहत टोल प्लाजाओं पर यात्रा को आसान बनाने के लिए नई सुविधाएं दी जाएगी। वहीं, इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जकिए फास्टैग (Fastag) एनुअल पास को जारी करन का एलान किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने पोस्ट में कहा कि, “एक ऐतिहासिक पहल के तहत, आगामी 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपये की कीमत वाला FASTag बेस्ड वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास एक्टिव होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैलिड रहेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एलान के बाद इश एनुअल पास के लिए युजर्स को साल भर में केवल एक बार 3000 रुपये खर्च करने होंगे जिसके बाद ये पास यूजर को जारी कर दिया जाएगा। वहीं, सरकार का कहना है कि, पास एक्टिव होने के बाद 1 साल या 200 यात्राओं तक वैलिड रहेगा। यानि कि साफ है कि अगर पहले 200 ट्रिप्स कम्पलीट हो जाते है तो यूजर्स को एक बार फिर से पास को रिन्यू कराना होगा।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में खुले आयुष्मान आरोग्य मंदिर, CM रेखा गुप्ता ने की शुरूआत….

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *