Gurugram में किंगडम ऑफ ड्रीम्स हुआ जलकर राखGurugram में किंगडम ऑफ ड्रीम्स हुआ जलकर राख

गुरुग्राम का टॉप मोस्ट टूरिस्ट प्लेस किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुरुवार को जलकर राख हो गया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे दमकल विभाग को इसमें आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद यहां आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग किस कारण से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है

बताया जा रहा है कि, सुबह करीब साढ़े 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल केंद्र से महज 200 मीटर की दूरी पर होने के कारण चंद मिनटों में ही दमकल की दो गाड़ियों मौके पर रवाना कर दिया गया था। आग ज्यादा होने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 के अलावा भीम नगर, उद्योग विहार और आसपास के दमकल केंद्रों से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने आग पर चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग किस कारण से लगी, इसका पता नहीं लग पाया। इस घटना में पूरा किंगडम ऑफ ड्रीम्स जलकर राख हो गया

आपको बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन लीज पर लेकर एक इंटरनमेंट कंपनी ने वर्षों पहले गुड़गांव में सपनों के शहर यानी किंगडम ऑफ ड्रीम्स की स्थापना की थी। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए थे। यह गुरुग्राम के टॉप मोस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक था जिसमें एक अलग दुनिया बसाने के साथ ही यह लाइव शो किए जाते थे। इंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा इस जमीन को लीज पर लेने के बाद विभाग को निर्धारित किराया जमा नहीं कराया था जिसके बाद विभाग ने इस राशि की रिकवरी करने के लिए नियमानुसार नोटिस देकर इसे सील कर दिया था।

बताया जा रहा है कि एंटरटेनमेंट कंपनी पर विभाग का 200 करोड़ से भी ज्यादा का बकाया है। ऐसे में विभाग के अधिकारी इस राशि को वसूलने के लिए इसे किसी दूसरी कंपनी को देने के अलावा इसके समान को बेच कर वसूली करने की योजना बना रहे थे, लेकिन 2 साल में भी यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। आज आग लगने के बाद यह सपनों का शहर पूरी तरह से राख हो गया।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स का उद्घाटन 2010 में गुरुग्राम के सेक्टर 29 में हुआ था। यह एक प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन रहा है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते थे। इस ओपेरा थिएटर में पेरिस, अमेरिका और इंग्लैंड समेत यूरोपीय देशों की झलक देखने को मिलती थी, और यहां एक बड़ा थीम पार्क भी है, जो 6 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैला हुआ है।

 

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।