Delhi police

पुरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। 2024 को अलविदा कहकर सभी 2025 का स्वागत कर रही है। वहीं इस बीच नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में 50 से ज्यादा लोगों का पुलिस ने चालान काटा।

दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों पर एक्शन लिया। वहीं, इस दौरान पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ रैश ड्राइविंग करने की वजह से कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार कनॉट प्लेस के पास शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 57 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बता दें कि, पुलिस ने शराब पीकर चलाने के लिए 519 चालान काटे गए है, इनमें से 47 चालान दिल्ली-बॉर्डर पर काटे गए । हालांकि, नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली में एक्सीडेंट की कोई घटना नहीं हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed