WhatsApp Image 2024 11 23 at 9.22.09 AM

केरल की वायनाड सीट पर हुए मतदान के लिए आज मतगणना हो रही है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी 60 हजार वोटों से आगे चल रही है। बता दें कि, यहां उनका सीधा मुकाबला वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी और BJP की नव्या हरिदास से है। नव्या हरिदास, कोझिकोड की निगम पार्षद हैं। वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस सीट को छोड़कर रायबरेली सीट चुनने की वजह से खाली हुई थी। इस सीट से राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं। लंबे अरसे से राजनीति में सक्रिय प्रियंका पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं।

प्रियंका गांधी यहां 60 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. रुझानों में प्रियंका गांधी ने बीजेपी की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी को काफी पीछे छोड़ दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *