रिवाल्वर में लोड थीं 6 गोलियां, बाल-बाल बचे गोविंदा
‘अखियों से गोली मारे…’ जी हां, बॉलीवुड फिल्म के मशहूर एक्टर और पॉलिटिशियन गोविंदा के साथ एक हादसा हुआ और उनकी अपनी ही रिवॉल्वर से चली गोली उन्हें लग गई। बता दें कि, जब यह खबर सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। अब राहत की खबर ये है कि, उनके पैर से गोली निकाल ली गई है और अब वो खतरे से बाहर है।
एक्टर ने बताया कि, जब यह हादसा हुआ तो उनके साथ एक बॉडी गार्ड घर पर ही मौजूद था। जख्मी हालत में ही पुलिस बॉडीगार्ड ने गोविंदा को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी। वहीं, पुलिस ने बताया कि रिवॉल्वर में 6 गोलियां लोडेड थी जिसमें से एक गोली मिस फायर हुई। पुलिस ने रिवॉल्वर और लाइसेंस का नंबर का मिलाया है, जिससे पता चला कि लाइसेंस वैलिड है। रिवॉल्वर 0.32 बोर की थी लेकिन काफी पुरानी थी। गोविंदा नई रिवॉल्वर खरीदना चाहते थे लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया. जांच में सामने आया कि रिवॉल्वर के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ भी था।
गोविंदा के पैर में लगी फोटो भी सामने आ गई है
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…