पाकिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कई इलाकों में महसूस हुए झटके

वेनेजुएला में आए जोरदार भूकंप के कुछ समय बाद शनिवार सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए, हालांकि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8:36 बजे आया। इसका केंद्र जमीन के लगभग 10 किलोमीटर नीचे था, जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के बरखान क्षेत्र से करीब 63 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था।

भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई शहरों और क्षेत्रों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और स्थानीय एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे, जिससे लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधियों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच, भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी थी कि सेलेबेस सागर में भी 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया था। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आ रहे भूकंपों ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है और वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन एजेंडा चलाने की भावना नहीं होनी चाहिए : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने और राजनीतिक एजेंडा…

45 minutes ago

मन की बात में छाया उत्तराखंड, माणा-बगोरी का प्रधानमंत्री ने किया उल्लेख।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन…

53 minutes ago

असम में CJP नेता आशुतोष रांका हिरासत में, गुवाहाटी मीटिंग से पहले पुलिस ने रोका

दिसपुर कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम को असम में हिरासत…

2 hours ago

प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग और ग्राइंडर का रहस्य… प्रेमानंद महाराज के शिष्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

वृंदावन में प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की…

3 hours ago

CEC को हटाना आसान नहीं, जानिए संविधान में क्या है प्रक्रिया और संसद का क्या है रोल

 नई दिल्ली  भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को हटाना इतना आसान नहीं है और…

3 hours ago

विराट कोहली का बड़ा सपना, 2027 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को दिलाना चाहते हैं खिताब

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का सपना…

4 hours ago