Categories: क्रिकेट

41 साल के रोहताश चौधरी ने 847 पुश-अप लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली
 आमतौर पर एक इंसान के लिए कुछ पुश-अप लगाना ही काफी मुश्किल होता है और बात जब अपने ऊपर वजन रखकर ये काम करने की हो तो हालत खराब होना तय है, लेकिन भारत के 41 साल के रोहताश चौधरी के लिए ये मुश्किल काम नहीं है। भारत के ‘पुश-अप मैन’ के तौर पर मशहूर रोहताश ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लिखवाया है।

उन्होंने एक घंटे में अपने ऊपर 27.21 किलोग्राम का वजन रख 847 पुश-अप करते हुए ये काम किया। चौधरी ने ये काम दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया। इसी के साथ उन्होंने साल 2023 में सीरिया के सामी जोमाह हसन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया।

खेल मंत्री ने सराहा
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें चौधरी को अपनी पीठ पर भारी वजन लाद पुश-अप करते हुए दिखाए देते हैं। इस दौरान गिनीज बुक के अधिकारी वहां मौजूद रहते हैं। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने चौधरी को रिकॉर्ड बनाते हुए देखा और अपने हाथों से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट थमाया।

चौधरी ने इस पर कहा, “रिकॉर्ड सिर्फ तोड़ने के लिए नहीं होते। ये हमें बताते हैं कि मानव के पास असीमित क्षमताएं हैं। अगर आप अपने आप में विश्वास रखेंगे और निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।”

दो साल तक बिस्तर पर बिताए दिन
चौधरी की उस उपलब्धि को खास एक बात बनाती है। वो ये है कि दो साल तक चौधरी अपना शरीर तक नहीं हिला पा रहे थे। उनका एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था जिसके चलते उनको गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, चौधरी ने हार नहीं मानी और दमदारा वापसी करते हुए रिकॉर्ड बना दिया। चौधरी फिट इंडिया मूवमेंट के एम्बेसडर भी हैं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर…

2 hours ago

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

रायपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’…

2 hours ago

धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ

​रायपुर छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से…

2 hours ago

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

रायपुर शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा अगस्त 2026…

2 hours ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

रायपुर सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा…

2 hours ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

रायपुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के…

2 hours ago