हरियाणा के हिसार में पकड़े गए 39 अवैध बांग्लादेशी, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और शहर के बाहरी इलाके तोशाम रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे। पकड़े गए लोगों में 14 पुरुष, 11 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी लोग बांग्लादेश से बॉर्डर पार करके भारत आए थे, लेकिन इनके पास कोई वैध दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। ये भी नहीं बताया कि इन्हें बॉर्डर पार कराने में किसने मदद की।

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। हांसी पुलिस ने सभी 39 लोगों को सदर थाने लाकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि ये लोग कब से भारत में रह रहे हैं, और इनका यहां तक पहुंचने का तरीका क्या रहा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनके पीछे कोई मानव तस्करी गिरोह सक्रिय है।

भट्ठों और फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूरों की होगी जांच

हांसी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित यशवर्धन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। अभी इनकी कागजी कार्रवाई की जा रही है और कानूनी पहलुओं की भी जांच चल रही है। दस्तावेज पूरे होने के बाद इन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल, आसपास कोई डिपोर्टेशन कैंप नहीं होने के कारण इन्हें दिल्ली स्थित बांग्लादेशी कैंप में भेजने की तैयारी है। SP ने यह भी बताया कि पुलिस अब लगातार भट्ठों और फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूरों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक तो नहीं हैं। यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में और भी सख्ती से जारी रहेगी।

महेंद्रगढ़ में भी पकड़े गए थे 14 बांग्लादेशी

इससे ठीक 15 दिन पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में भी पुलिस ने 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। ये लोग भी ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे और पश्चिम बंगाल के पते पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहे थे। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के नागरिक हैं। इन 14 लोगों में 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल थे। इनमें से एक परिवार 2008 में और दो परिवार 2021 में भारत में दाखिल हुए थे, और पिछले तीन साल से स्थानीय ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

2 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

3 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

3 hours ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

4 hours ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

22 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

22 hours ago