Uncategorized

35 साल बाद हत्या का केस 2026 में दिल्ली पुलिस ने किया Solve, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को करीब साढ़े तीन दशक पुराने एक हत्या केस में बड़ी कामयाबी मिली है। 1991 में हुई इस वारदात के आरोपी को आखिरकार 35 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय एक बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके बेटे पर भी जानलेवा हमला हुआ था।

बताए कि, यह घटना त्रिलोकपुरी इलाके की है, जहां पुलिस को सूचना मिलने पर घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटा किसी तरह बच गया।

वहीं, जांच में सामने आया कि वारदात को घर में किराए पर रहने वाले शख्स ने लूट की नीयत से अंजाम दिया था। घटना के बाद वह फरार हो गया और लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

बता दें कि, क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले कुछ महीनों में लगातार सुराग जुटाए और अलग-अलग राज्यों में छानबीन की। आखिरकार आरोपी की मौजूदगी पंजाब के लुधियाना में मिली, जहां दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया।

वहीं, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे लगता था कि मकान मालकिन के पास काफी धन है, इसी लालच में उसने हमला किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह सालों तक अलग-अलग शहरों में छिपता रहा और अपने परिवार से भी दूरी बनाए रखी। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago