वृंदावन में यमुना नदी पर हुआ नाव हादसा और भी भयावह हो गया है, जहां अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु नाव के जरिए यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।
बताए कि, पुलिस ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए नाविक और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों की लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी।
दरअसल, केसी घाट के पास पैंटून पुल को जेसीबी से हटाया जा रहा था, उसी दौरान नाव उसकी चपेट में आ गई और संतुलन बिगड़ने से पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चेतावनी के बावजूद कोई सावधानी नहीं बरती गई।
बता दें कि, हादसे में कई लोग नदी में जा गिरे, जिनमें 11 की मौत हो गई, जबकि कुछ घायल अस्पताल में भर्ती हैं। राहत टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि नाव में तय क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे और जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे, जिसने इस दुर्घटना को और गंभीर बना दिया।
