Categories: देश

US जाने निकले 3 भारतीयों का इथियोपिया में अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती

अहमदाबाद 
   गुजरात के एक परिवार का अमेरिका पहुंचने का सपना अब बुरे सपने में बदल गया है. अमेरिका जाने के लिए अवैध रास्ते से निकले तीन रिश्तेदार कथित तौर पर इथियोपिया में किडनैप हो गए हैं. अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के बदले परिवार से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. तीनों 20 सितंबर को गुजरात से निकले थे और चार दिन बाद जब परिवार का उनसे संपर्क टूट गया तो पुलिस से संपर्क किया गया। 

मामले में मेहसाणा के वडसमा गांव के रित्विक जंसारी, गोजरिया की ममता चावड़ा और गांधीनगर की मयूरी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, परिवार ने बताया कि तीनों ने अचानक जवाब देना बंद कर दिया था. इसके बाद एक शख्स ने परिवार से संपर्क किया और फिरौती की मांग की. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इथियोपिया पहुंचने के बाद तीनों के साथ क्या हुआ और उनके कथित अपहरण के पीछे कौन लोग हैं। 

एजेंट को दिए 60 से 75 लाख रुपये
पुलिस के मुताबिक, गोजरिया के किरीटभाई चौहान की बेटी को बार-बार अमेरिकी वीजा नहीं मिल पा रहा था. इसके बाद परिवार ने एक एजेंट से संपर्क किया. उन्हें बताया गया कि तीनों को अवैध माइग्रेशन रूट के जरिए अमेरिका पहुंचाया जा सकता है. अलग-अलग जानकारी के मुताबिक, एजेंट को हर व्यक्ति के लिए 60 से 75 लाख रुपये देने की बात हुई थी। 

परिवार ने कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए डांगरवा गांव के स्थानीय एजेंट अल्पेश पांचाल को किस्तों में पैसे दिए. तीनों पहले गुजरात से राजस्थान और फिर जयपुर पहुंचे. इसके बाद एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट से अबू धाबी गए और वहां से इथियोपिया पहुंचे। 

इथियोपिया पहुंचकर अचानक टूटा संपर्क
अदीस अबाबा पहुंचने के बाद तीनों स्वाजीलैंड स्ट्रीट स्थित जीएसएफ कैंप में ठहरे थे. परिवार और पुलिस के मुताबिक, उनके पास 19 सितंबर से 19 अक्टूबर तक वैध इथियोपियाई ई-वीजा भी था. इस दौरान एजेंट परिवार के संपर्क में रहा और किस्तों में पैसे लेता रहा। 

परिवार को बताया गया कि तीनों कनाडा पहुंच गए हैं और वहां से जल्द अमेरिका जाएंगे. 22 सितंबर को ममता ने अपने पिता से बात कर कहा था कि वे कनाडा पहुंच गए हैं. इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया. परिवार को लगा कि तीनों अमेरिका की ओर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन तभी एक शख्स ने फोन कर खुद को 'खान' बताया और तीनों की रिहाई के बदले 1 करोड़ रुपये की मांग की। 

एजेंट का दावा- 60 लाख रुपये दिए, फिर भी मांग जारी
परिवार के मुताबिक, उन्होंने एजेंट को बड़ी रकम दी थी और पूरी यात्रा के दौरान उस पर भरोसा किया. ममता के पिता किरणभाई ने कहा कि किडनैप किए गए तीनों में उनकी बेटी, उनके साले का बेटा और उनकी साली की बेटी शामिल हैं। 

स्थानीय एजेंट अल्पेश पांचाल ने भी बताया कि तीनों गुजरात से राजस्थान, जयपुर और अबू धाबी होते हुए इथियोपिया पहुंचे थे. उसका दावा है कि अपहरण के बाद 60 लाख रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन अब भी 1 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है. पुलिस अब एजेंटों की भूमिका, तीनों की यात्रा से जुड़े नेटवर्क और फिरौती मांगने वाले लोगों की पहचान की जांच कर रही है। 

News Desk

Recent Posts

कचरा मुक्त शहरों की दौड़ में देहरादून-हरिद्वार, केंद्र करेगा निगरानी और देगा तकनीकी मदद

उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त शहरों के निर्माण के…

1 hour ago

कचरा मुक्त शहरों की दौड़ में देहरादून-हरिद्वार, केंद्र करेगा निगरानी और देगा तकनीकी मदद

उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त शहरों के निर्माण के…

1 hour ago

केदारनाथ के बाद टिहरी में 1000 मेगावाट प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं।…

1 hour ago

दृश्यम 3 में किसे मिली कितनी फीस? अजय देवगन सबसे महंगे, तब्बू की कमाई भी करोड़ों में

2 अक्टूबर को दृश्यम 3 का बड़ा राज खुलने वाला है. मूवी में विजय सलगांवकर…

2 hours ago

फ्लाईदुबई विमान हाईजैक की आशंका से हड़कंप, इजरायली लड़ाकू विमानों ने घेरा

तेल अवीव  यूएई के दुबई से इजरायली राजधानी तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक…

2 hours ago

LPG Rules 1 October: गैस सिलेंडर के 5 नियम बदलेंगे, कनेक्शन बचाने के लिए करें ये काम

 नई दिल्ली  अगर आपके घर में भी खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder…

2 hours ago