Categories: देश

प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

देहरादून और हरिद्वार को देश के चुनिंदा शहरी स्वच्छता मॉडल शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार की प्रगति-50 पहल के तहत उत्तराखंड के इन दोनों शहरों का चयन 24 राज्यों के 50 शहरों के साथ किया गया है।

इस पहल में शहरों की मौजूदा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ ऐसे स्थायी मॉडल तैयार करने पर जोर दिया जाएगा, जिनसे लगातार उच्च स्वच्छता मानक कायम रह सकें। इसके लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्रयुक्त जल प्रबंधन को प्रमुख क्षेत्रों में रखा गया है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के 51वें प्रगति सम्मेलन में दिए गए निर्देशों के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को दिल्ली से प्रगति-50 पहल का शुभारंभ किया।

इस दौरान देहरादून से राज्य के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, निदेशक विनोद गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। पहल के माध्यम से शहरों की स्वच्छता व्यवस्था को नियमित गतिविधियों से आगे बढ़ाकर अधिक प्रभावी और निरंतर बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है।

News Desk

Recent Posts

कचरा मुक्त शहरों की दौड़ में देहरादून-हरिद्वार, केंद्र करेगा निगरानी और देगा तकनीकी मदद

उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त शहरों के निर्माण के…

40 minutes ago

कचरा मुक्त शहरों की दौड़ में देहरादून-हरिद्वार, केंद्र करेगा निगरानी और देगा तकनीकी मदद

उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त शहरों के निर्माण के…

40 minutes ago

केदारनाथ के बाद टिहरी में 1000 मेगावाट प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं।…

49 minutes ago

दृश्यम 3 में किसे मिली कितनी फीस? अजय देवगन सबसे महंगे, तब्बू की कमाई भी करोड़ों में

2 अक्टूबर को दृश्यम 3 का बड़ा राज खुलने वाला है. मूवी में विजय सलगांवकर…

2 hours ago

फ्लाईदुबई विमान हाईजैक की आशंका से हड़कंप, इजरायली लड़ाकू विमानों ने घेरा

तेल अवीव  यूएई के दुबई से इजरायली राजधानी तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक…

2 hours ago

LPG Rules 1 October: गैस सिलेंडर के 5 नियम बदलेंगे, कनेक्शन बचाने के लिए करें ये काम

 नई दिल्ली  अगर आपके घर में भी खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder…

2 hours ago