फरीदाबाद में हुए दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने का दावा करते हुए पीड़िता के जानने वाले एक व्यक्ति ने 25 लाख रुपये की मांग रखी। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद युवक के पिता के दोस्त ने वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को शिकायत दी है। मामले की जांच के बाद सोमवार को आदर्श नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस गिरोह ने मिलकर साल 2022 में पलवल में भी ऐसा ही केस दर्ज कराकर 22 लाख रुपये वसूले थे।
सुभाष कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनके 2 बेटे व 2 बेटियां हैं। आरोप ये है कि उनके घर के सामने रहने वाली महिला ने उनके छोटे बेटे को प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर उसने उनके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के पिता व बाकी अन्य ने समझौते को लेकर महिला पक्ष से बात की लेकिन बात नहीं बनी। बाद में उन्होंने अपने परिचित हबीब कुरैशी को महिला के परिचित तौफिक से बात करने को कहा। हबीब कुरैशी अपने साथ कैमरे वाला पेन ले गया। सेक्टर-58 में ताहिर के ऑफिस पर बात हुई। वहां तौफिक ने दुष्कर्म केस में समझौता कराने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगे। साथ ही, धमकी दी कि रुपये नहीं दिए तो समझौता नहीं होने देगा। वीडियो के साथ शिकायत आई तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी तौफिक को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…