Categories: मनोरंजन

अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में माहिरा खान, एक्ट्रेस से मांगी माफी… प्रेग्नेंसी की अफवाहें!

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दुबई में अरिजीत सिंह के म्यूजिकल कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माहिरा खान गायकी का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह ने माहिरा खान की फिल्म ‘रईस’ का मशहूर गाना ‘जालिमा’ गाया। वायरल वीडियो में अरिजीत सिंह दर्शकों को माहिरा खान के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, गायक पहली नज़र में माहिरा को पहचान नहीं पाए थे।

अरिजीत सिंह वीडियो में कहते हैं, “आप लोगों को हैरान होना चाहिए, क्या मैं खुलासा कर दूं? मैं बेहतर तरीके से खुलासा करता हूं। क्या हम कैमरा इस ओर कर सकते हैं? मैं इन शख्स को पहचानने की कोशिश कर रहा था, तब मुझे याद आया कि मैंने इनके लिए गाना गाया है। देवियों और सज्जनों, माहिरा खान मेरे सामने बैठी हुई हैं। सोचिए कि मैंने उनका गाना ‘जालिमा’ गाया और यह उनका गाना है। वे गा रही हैं और खड़ी हैं और मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। मुझे माफ कर दीजिए। मैम, आपका आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद।”

माहिरा खान काले कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

एक्ट्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में दूसरी बार पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी। हाल ही में, उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘रेडिट’ में एक पोस्ट चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि माहिरा खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “मुझे करीबी सूत्रों से पता चला है कि माहिरा खान नेटफ्लिक्स के बड़े प्रोजेक्ट और फिल्म से बाहर हो गई हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे अगस्त या सितंबर में दूसरी बार मां बनेंगी। इसे लेकर जल्द खुलासा हो सकता है या फिर वह बेबी के जन्म के बाद जानकारी दे सकती हैं।”

बता दें कि माहिरा खान ने पाकिस्तान के कई लोकप्रिय शो जैसे ‘हमसफर’, ‘बिन रोए’, ‘हम कहां से सच्चे थे’ और ‘रजिया’ में काम किया है। उन्होंने साल 2016 में फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें शाहरुख खान नजर आए थे।

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

16 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

17 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

18 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

18 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

18 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

19 hours ago