हरियाणा में लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने भले ही प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर सोमवार को यहां की नौ सीटों की लिस्ट जरूर वायरल हुई। हालांकि, यह लिस्ट फेक बताई जा रही है। इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताई जा रही है। आश्चर्य है कि इस सूची पर असल की तरह AICC की मुहर और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं। कई यूट्यूब चैनलों ने तो इस सूची को सही मानकर खबरें तक जारी कर दी।
हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर एक महीने से घमासान मचा हुआ है। कई बार बैठकें हुईं, लिस्ट बनीं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। दो दिन पहले कांग्रेस सब कमिटी ने प्रत्याशियों के नामों की रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दी, इसके बावजूद अब तक सूची जारी नहीं हुई है। AICC ने इस सूची से पल्ला झाड़ लिया। वहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि जो सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह पूरी तरह से फर्जी है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस से शिकायत की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…