Nepal
Nepal: नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बारिश के कारण मची तबाही से दो दिनों में करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, 42 के करीबन लोग लापता है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर है। वहां आई बाढ़ का असर भारत के बिहार पर भी देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलें बाढ़ की चपेट में है।
अधिकारियों ने बताया कि, पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश होने के कारण पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए है। वहीं, कई जिलों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेपाल की सेना ने देश भर से 162 लोगों को हवाई मार्ग से निकाला है. बाढ़ में डूबे करीब 4000 लोगों को नेपाल की सेना और पुलिस द्वारा बचाया गया। बता दें कि, बाढ़ के हालातों को देखते हुए नेपाल सरकार ने तीनों दिनों तक स्कूलों में छुट्टी के निर्देश जारी किए है।Nepal
राजधानी काठमाडू में हालात बेहद खराब है। झयाप्ले नदी में भूस्खलन के कारण काठमांडू में आवागमन पर असर पड़ा है। वहीं, वहां के लोगों का कहना कि उन्होंने बीते 40-45 सालों में काठमांडू में इतनी विनाशकारी बाढ़ नहीं देखी गई है। आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्राधिकरण ने नेपाल के 56 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है।Nepal
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…