चीन में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 6 अन्य घायल
चीन के हुनान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल होने की जानकारी मिली है।
प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए।
बता दें कि, बचावकर्मियों ने 12 शव बरामद किये हैं जबकि छह व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन पहाड़ पर अचानक आयी बाढ़ की वजह से हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजनीति एक बार फिर जातीय समीकरणों के पाले में लौटती नजर आ रही…
विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद इंग्लैंड सीरीज को लेकर BCCI और कोच…
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए 2027…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद सभी मंत्रियों को निर्देश दिए…
rice flour: चावल के आटे का इस्तेमाल करके दमकेगा चेहरा धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण के…
zingi parcel: जिंगी पार्सल बच्चों से लेकर बड़ों की पसंद आजकल के बच्चों को घर…