Categories: क्रिकेट

सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस: गुरुद्वारे में क्रिकेटर संग गुपचुप रचाई शादी, बाराती बने Arshdeep Singh

 नई दिल्ली

बधाई हो! ‘कैसी ये यारियां’ फेम एक्ट्रेस चार्ली चौहान अब मिस से मिसेज बन गई हैं. चार्ली ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह से गुपचुप शादी कर ली है. पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया हैंडल पर रमनदीप सिंह और चार्ली की शादी की तस्वीरें शेयर करके उन्हें बधाई दी गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग फोटोज-वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो गए हैं। 

रमनदीप-चार्ली बने पति-पत्नी
क्रिकेटर रमनदीप सिंह 29 साल के हैं. उन्होंने एक्ट्रेस चार्ली चौहान से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. दोनों ने गुरुद्वारे में ट्रेडिशनल सिख वेडिंग की है. शादी में सिर्फ दोनों के करीबी रिश्तेदार, दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए हैं. रमनदीप और चार्ली की शादी में क्रिकेटर अर्शदीप सिंह भी बाराती बनकर पहुंचे. दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस हैरान हो गए हैं, क्योंकि अब तक उन्होंने अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा था। 

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं चार्ली
एक्ट्रेस चार्ली चौहान सुर्ख लाल लहंगा-चोली में दुल्हन बनीं. उनके लहंगे पर हैवी गोल्डन वर्क हुआ है. लहंगे संग एक्ट्रेस ने गोल्ड का मांग टीका, झूमर और नथनी पहनकर अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया. उन्होंने मैचिंग नेकलेस भी पहना. हाथों में एक्ट्रेस चूड़ा पहने नजर आईं। 

वहीं, दूसरी ओर क्रिकेटर रमनदीप सिंह आइवरी कलर की शेरवानी में दिखाई दिए. उनकी शेरवानी पर हैवी वर्क हुआ है. उन्होंने रेड पगड़ी सिर पर पहनी. दुल्हन-दूल्हा शादी में एक दूसरे संग रोमांटिक डांस करते हुए भी दिखाई दिए. वो एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे. फैंस और सेलेब्स उन्हें शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। 

चार्ली चौहान की बात करें तो वो सबसे पहले एमटीवी रोडीज 7 में दिखी थीं. शो से उन्हें तगड़ी पहचान मिली. इसके बाद वो ‘कैसी ये यारियां’ शो में नजर आईं. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कुंवर अमर संग नच बलिए में भी पार्टिसिपेट किया था. मगर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। 
वहीं, दूसरी ओर रमनदीप सिंह की बात करें तो वो डॉमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. हालांकि, आईपीएल में वो शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  की टीम का हिस्सा हैं. इस समय वो अपनी शादी को लेकर हेडलाइन्स में हैं। 

हमारी तरफ से भी रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान को शादी को ढेरों बधाई। 

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

5 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

5 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

7 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

7 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

7 hours ago