सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्यायाधिपति सूर्यकांत और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

लगभग 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक न्‍यायाधीश अतिथि गृह

उज्जैन

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन न्यायिक अधोसंरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को लगभग 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले न्‍याया‍धीश अतिथि गृह का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

यह न्‍याया‍धीश अतिथि गृह लगभग 1.947 एकड़ भूमि क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन जी+1 (भूतल एवं प्रथम तल) संरचना में प्रस्तावित है। अतिथि गृह में न्यायाधीशों के ठहरने के लिए आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया जाएगा। न्‍याया‍धीश अतिथि गृह के निर्माण से विभिन्न न्यायालयों एवं न्यायिक संस्थानों से उज्जैन आने वाले न्यायाधीशों को बेहतर एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति भेंट की एवं जिला अभिभाषक संघ द्वारा समारोह में आये सभी न्यायाधीशों को भगवान महाकालेश्वर का छायाचित्र भेंट किया गया।

भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश, मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीशगण, जिला न्‍यायालय के न्‍यायाधीश एवं प्रशासन व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में तेजस्विन शंकर ने जीता ब्रॉन्ज, बोले- रजत गंवाने का मलाल

नागोया  तेजस्विन शंकर ने एशियाई खेलों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। अब…

54 minutes ago

उज्जैन में जारी रहेगा सड़क चौड़ीकरण का काम, शाही मस्जिद कमेटी को इंदौर HC से झटका

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब…

1 hour ago

AI फेक वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए

बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान अब हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं.…

2 hours ago

मैच जीतकर लौट रही टीम बस से गिरे रोहित शर्मा, विराट कोहली भी हुए परेशान

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत के…

2 hours ago

पिंकी बलहारा ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज, कुराश में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

 नई दिल्ली एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए सोमवार को पिंकी बलहारा ने कुराश में…

2 hours ago

नेपाल में भारी बारिश और तूफान से तबाही, बाढ़-लैंडस्लाइड में 21 की मौत

काठमांडू नेपाल में चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण…

2 hours ago