Categories: क्रिकेट

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, सुदर्शन की जगह सरफराज की एंट्री

नई दिल्ली
बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन अधिकारिक तौर पर भारत-श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं और जैसा की अटकलें थीं सरफराज खान को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. सुदर्शन की फिटनेस पर सवाल थे और बीते दिनों आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि वह समय पर रिकवर नहीं हो पाएंगे. हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस संबंध में कुछ नहीं आया था.

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज को पिछले महीने इंडिया A टूर के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और उसके बाद से ही वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं. सुदर्शन की अनुपस्थिति में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉमअप मैच में नंबर-3 पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेलकर टीम में नंबर-3 पोजिशन के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.

वहीं मुंबई के सरफराज खान, जो भारत के लिए अभी तक छह टेस्ट मैच खेल चुके हैं, गॉल के लिए टीम इंडिया के उड़ान भरने से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. सरफराज को भले ही स्क्वाड में जगह मिली है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किया जाएगा, इसकी संभावना काफी कम है. अगर मैनेजमेंट जुरेल को ड्रॉप करने का फैसला लेती है तो ऐसे में सरफराज जगह पा सकते हैं.

बीसीसीआई ने बताया है कि सुदर्शन की रिकवरी में काफी सुधार हुआ है और उसकी मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर करीब से नज़र रख रही है. बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा,”साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज, जो बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में थे, ने दाएं पैर के अंगूठे के स्ट्रेस रिएक्शन से रिकवरी में काफी प्रोग्रेस की है और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं.”

बोर्ड ने आगे लिखा,”मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर करीब से नज़र रख रही है. मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को चुना है. वह 15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गॉल जाने से पहले कोलंबो में इंडियन स्क्वॉड से जुड़ेंगे.”

भारत का अपडेटेड स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

3 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

3 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

5 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

5 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

5 hours ago