श्रावण में महाकाल नगरी हुई शिवमय, 8 दिन में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

उज्जैन 
देवाधिदेव बाबा महाकाल की नगरी में इस बार श्रावण मास ने आस्था के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह भस्म आरती से लेकर रात शयन आरती तक सिर्फ और सिर्फ भक्त ही भक्त नजर आ रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक महज आठ दिनों में 29,28,349 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।

3 अगस्त को बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सप्ताह का सबसे व्यस्त दिन तीन अगस्त रहा। इस दिन 6,13,849 श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। लाइनें चार किलोमीटर तक पहुंच गई थीं। इसके बाद 2 अगस्त को 4,76,109 और 1 अगस्त को 4,19,732 भक्तों ने दर्शन किए। 

जानिए कितने श्रद्धालु आए उज्जैन
30 जुलाई 2026 गुरुवार 2,23,542 श्रावण का गुरुवार, 31 जुलाई 2026 शुक्रवार 2,79,841 सप्ताहांत की शुरुआत, 1 अगस्त 2026 शनिवार 4,19,732 भीड़ दोगुनी, 2 अगस्त 2026 रविवार 4,76,109 महाकाल। सवारी का दिन, 3 अगस्त 2026 सोमवार 6,13,849 रिकॉर्ड तोड़ भीड़, 4 अगस्त 2026 मंगलवार 3,17,331 भादो की शुरुआत, 5 अगस्त 2026 बुधवार 2,97,649 सामान्य दिन, 6 अगस्त 2026 गुरुवार 3,00,296।कुल 8 दिन 29,28,349 लगभग 30 लाख के करीब श्रद्धालु उज्जैन आए।

प्रशासन अलर्ट
इतनी भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर और एसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अतिरिक्त बैरिकेड, 500+ पुलिस जवान, मेडिकल कैंप, पेयजल और खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। मंदिर के 4 प्रवेश द्वारों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। भक्त राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ-साथ विदेशों से भी पहुंच रहे हैं। हर तरफ जय श्री महाकाल के जयकारे और डमरू की गूंज सुनाई दे रही है। पुजारी का कहना – सावन में महाकाल के दर्शन मात्र से मोक्ष मिलता है। इसी वजह से भक्तों की आस्था हर साल बढ़ती जा रही है।

Rupesh Jha

Recent Posts

MP Jal Jeevan Mission: मध्य प्रदेश के 23 जिले नल-जल कवरेज में पिछड़े, 8 जिलों में आधे परिवारों तक भी नहीं पहुंचा पानी

भोपाल  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत मध्य प्रदेश के कई…

3 hours ago

दो संतान नियम पर ब्यूरोक्रेसी का अड़ंगा: 25 साल पुराना नियम खत्म करने में देरी, CM के निर्देश भी बेअसर

भोपाल  मध्य प्रदेश में दो से अधिक संतान होने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलने और…

3 hours ago

MP Krishi Mandi Categorization: 6 करोड़ कमाई और 2.5 लाख टन आवक पर मिलेगी ‘क’ श्रेणी, जानें मध्य प्रदेश सरकार का नया फॉर्मूला

 भोपाल  प्रदेश सरकार में कृषि मंडियों के वर्गीकरण के लिए नियम में संशोधन किया गया…

3 hours ago

Raksha Bandhan Special: डाक विभाग की खास किट से बहनों का प्यार पहुंचेगा भाइयों तक, जानिए क्या है इस राखी गिफ्ट की खासियत

इंदौर   रक्षाबंधन के पावन पर्व को और अधिक यादगार बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग…

3 hours ago

रूस से भारत ने खरीदा सबसे ज्यादा तेल, अमेरिका भड़का; 100% टैरिफ लगाने की धमकी

नई दिल्‍ली अमेरिकी सीनेट ने एक बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस…

3 hours ago

Metaके एल्गोरिदम पर सरकार का कड़ा प्रहार: डीपफेक और प्रोपेगेंडा रोकने के लिए मांगा ठोस सुधार रोडमैप

 नई दिल्ली भारत सरकार ने Meta पर अपना रुख और कड़ा कर दिया है. सरकार…

3 hours ago