शिवपुरी में मिला 400 साल पुराना मुगलकालीन खजाना! शाहजहां की शाही तलवार आने से मचा सनसनी

शिवपुरी 

 शिवपुरी जिले के करेरा में ज्ञान भारत मिशन के तहत पुरानी पांडुलिपियों के दस्तावेजीकरण के दौरान पुरातत्वविदों को एक दुर्लभ सोने की मूठ वाली तलवार मिली। तलवार पर फारसी भाषा में अंकित शिलालेख के आधार पर दावा किया गया है कि इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने करेरा किले के सेनापति सैयद सालार को शाही सम्मान स्वरूप भेंट किया था।

पुरातत्वविदों के अनुसार, यह तलवार सैयद सालार की नौवीं पीढ़ी की वंशज और पेशे से वकील इत्रत जैदी के निजी संग्रह में सुरक्षित थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आज भी सुरक्षित मौजूद दुर्लभ मुगलकालीन हथियारों में शामिल हो सकती है।

फारसी शिलालेख से मिली प्रामाणिकता
सर्वेक्षण का नेतृत्व करने वाले वसीम खान ने बताया कि इस खोज की सबसे बड़ी विशेषता तलवार पर सोने से उकेरा गया फारसी शिलालेख है। शिलालेख में दर्ज है कि शाहजहां ने यह तलवार सैयद सालार को भेंट की थी।

इस पर अंकित ‘शमशीर आलेमानी बिन्ते शाहजहां बादशाह’ का अर्थ है कि सम्राट ने प्रतीकात्मक रूप से इस तलवार को अपनी पुत्री मानकर सैयद सालार को सम्मानस्वरूप सौंपा।

शाहजहां की निजी तलवार से मिलती है समानता
विशेषज्ञों के मुताबिक इस तलवार की हल्की घुमावदार ब्लेड, सोने की जड़ाई, अलंकरण और डिस्कनुमा पोमेल इसे शाहजहां की निजी तलवार से काफी मिलता-जुलता बनाते हैं। ऐसी ही एक तलवार वर्ष 2007 में सोथबीज़ की नीलामी में प्रदर्शित हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 717,800 डॉलर रही थी।

बताया गया कि शाहजहां की निजी तलवार वर्तमान में दोहा के इस्लामी कला संग्रहालय में सुरक्षित है। उस तलवार पर छत्र, कमल और खसखस के अलंकरण बने हैं तथा उसका समय इस्लामी कैलेंडर के 1047 हिजरी (1637-1638 ईस्वी) का माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि करेरा में मिली तलवार की खोज इतिहास के कई नए पहलुओं पर शोध का आधार बन सकती है।

Rupesh Jha

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव…

12 minutes ago

​सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ​सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी…

12 minutes ago

ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे क्रिस्प और मैनिट

भोपाल सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान…

12 minutes ago

‘एक अफसर, एक कार’ नीति लागू, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; अधिकारियों की कई गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सरकारी गाड़ियों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए…

12 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोट छापे जाएंगे, फुटकर की किल्लत होगी दूर

नई दिल्ली देश में जल्‍द ही प्‍लास्टिक के नोट चलेंगे. इसकी शुरुआत 10 और 20…

13 minutes ago

IPL Trade: हार्दिक पंड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? दिल्ली या चेन्नई में एंट्री पर पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा खुलासा

मुंबई  आईपीएल के गलियारों में इस समय ट्रेड विंडो को लेकर हलचल तेज है. सबसे…

13 minutes ago