शहर की सड़कों पर मौत बन दौड़ी कार, कई लोगों को रौंदकर चालक फरार, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शहर में बीते शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब सीजी 16 बी 2383 नंबर की एक तेज रफ्तार कार कथित रूप से खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौदहापारा तक कई लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कई राहगीर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घायल व्यक्तियों की मदद के लिए दौड़े और कार चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह तेज गति से वाहन भगाकर कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। लोगों ने मांग की है कि वाहन की पहचान के आधार पर आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सड़क को रफ्तार का खेल समझकर निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालने का साहस न कर सके।

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

17 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

17 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

17 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

20 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

20 hours ago