शत्रुघ्न सिन्हा ने संजय सिंह का किया समर्थन, बताया राजनीतिक बदले की भावना

पटना। बिहार के बड़े और TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Satrughan Sinha) ने आम आदमी पार्टी (Aap Party) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) की ज़मानत (Bail) पर बयान (Statment) दिया है। बालीवुड़ अभिनेता और टीएमसी नेता शत्रुघन सिंहा ने इस मामले में ईशारों ही ईशारों में भाजपा पर निशाना साधा।

शत्रुघन सिंहा ने कहा कि मुझे लगता है कि ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। प्रथम दिन से ही ये साफ दिख रहा था कि राजनीतिक बदले की भावना से संजय सिंह या बाकि लोगों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एक आदमी निर्दोष होता है जब तक उसे गुनहगार साबित ना किया जा सके, संजय सिंह बहुत क्रांतिकारी नेता हैं।

आईना दिखाया

संजय सिंह के मुद्दे पर बात करते हुए शत्रुघन सिंहा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी एजेंसियों पर न केवल थप्पड़ लगाया है बल्कि समाज के उन लोगों को आईना भी दिखाया है जो बदले की भावना से ऐसा करते हैं। बता दें कि शत्रुघन सिंहा इससे पूर्व भाजपा में रहे हैं। भाजपा से अलग होने के बाद वह लगातार भाजपा पर हमला करते हुए नजर आते हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इस मामले में इंड़ी गठबधंन और अन्य दलों के नेता भाजपा पर आरोप लगाते हुए निशाना साध  रहे हैं। संजय सिंह की जमानत मंजूर होने पर उनके अधिवक्ता का भी बयान आया है। संजय को अदालत ने किन शर्तों के साथ रिहाई दी है। इस पर अधिवक्ता की ओर से जानकारी साझा की गई है।

 

admin

Recent Posts

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

1 hour ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

2 hours ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

2 hours ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

3 hours ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

3 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

3 hours ago