Gold silver price
दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी है। सोने के बाद अब चांदी की कीमत ने भी इतिहास रच दिया। रायपुर में 1,350 रुपये की उछाल के साथ चांदी पहली बार 78,200 रुपये प्रति किलो हो गई।
वहीं सोना 850 रुपये महंगा होकर 71,350 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) रहा। इससे पहले एक अप्रैल को सोना उच्चतम स्तर 77,400 रुपये पर पहुंच गया था, हालांकि कुछ ही देर में कीमत में गिरावट आ गई थी।
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी के ही आसार हैं। सोने-चांदी की महंगाई के चलते इन दिनों सराफा बाजार से ग्राहकी भी नदारद हो गई है, हालांकि कीमतों को लेकर पूछपरख बढ़ने लगी है।
कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए कीमतों में गिरावट का इंतजार है। कीमतों में तेजी के कारण इन दिनों बिकवाली जोर पकड़ती जा रही है। सराफा कारोबारियों के साथ ही ज्वेलर्स कंपनियों द्वारा भी अगले महीने पड़ने वाले अक्षय तृतीया को लेकर योजनाएं बनाई जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…