Categories: क्रिकेट

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू को 9वीं, सात्विक-चिराग को मिली 5वीं वरीयता

नई दिल्ली
दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधू को 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स वर्ग में नौवीं वरीयता दी गई है। वहीं, पुरुष डबल्स की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पांचवीं वरीयता मिली है।

सिंधू मौजूदा जापान ओपन चैंपियन हैं, जबकि सात्विक-चिराग 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। भारत के पास इस बार चैंपियनशिप की सभी पांचों स्पर्धाओं में दो-दो प्रविष्टियां हैं। इनमें से चार स्पर्धाओं में भारत का कम से कम एक खिलाड़ी या जोड़ी वरीयता प्राप्त है।

सिंधू और सात्विक-चिराग के अलावा पुरुष सिंगल्स में पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को 14वीं वरीयता मिली है। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी को 15वीं वरीयता दी गई है। खिलाड़ियों ने 28 अप्रैल 2026 की विश्व रैंकिंग के आधार पर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था, जबकि वरीयता 28 जुलाई 2026 की विश्व रैंकिंग के अनुसार तय की गई है। पुरुष सिंगल्स के मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के शी युकी को शीर्ष वरीयता मिली है, जबकि महिला सिंगल्स में दक्षिण कोरिया की स्टार खिलाड़ी आन से-यंग शीर्ष वरीय हैं।

महिला सिंगल्स की मौजूदा विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को दूसरी वरीयता मिली है। चीन की वांग झी यी और चेन युफेई को क्रमश: तीसरी और चौथी वरीयता दी गई है। चैंपियनशिप का ड्रॉ बुधवार को नई दिल्ली में निकाला जाएगा।

हालांकि, यदि ड्रॉ से पहले कोई वरीय खिलाड़ी नाम वापस लेता है तो वरीयता क्रम में बदलाव संभव है। पुरुष डबल्स में दक्षिण कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जे शीर्ष वरीय हैं। महिला डबल्स में चीन की लियू शेंग शू और तान निंग को पहली वरीयता मिली है, जबकि मिक्स्ड डबल्स में चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग शीर्ष वरीय जोड़ी हैं।

Rupesh Jha

Recent Posts

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, धुएं से अफरा-तफरी; इटारसी के पास 72 यात्री सुरक्षित निकाले गए

नर्मदापुरम  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से बड़ी खबर सामने आई है. यहां इटारसी के पास…

38 minutes ago

किशोर कुमार केवल गायक नहीं, सम्पूर्ण कला संस्थान थे- राज्य मंत्री लोधी

किशोर कुमार केवल गायक नहीं, सम्पूर्ण कला संस्थान थे- राज्य मंत्री लोधी सुविख्यात गायक अनु…

41 minutes ago

Repo Rate पर RBI का बड़ा फैसला, होम-ऑटो लोन की EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव

नई दिल्ली क्या आपने होम लोन या ऑटो लोन लिया है. अगर हां तो फिर…

42 minutes ago

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह बैन, बेचते पकड़े गए तो होगी सख्त कार्रवाई

मुंबई  महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एनालॉग पनीर, यानी नॉन-डेयरी पनीर, के निर्माण, बिक्री, भंडारण,…

42 minutes ago

DPL 2026 में हिम्मत सिंह का अनोखा रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में 4 अगस्त (मंगलवार) को न्यू दिल्ली टाइगर्स…

43 minutes ago

MP में 9 साल बाद लौटेगी छात्र राजनीति की रौनक, इसी सत्र में होंगे छात्रसंघ चुनाव

भोपाल मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर…

43 minutes ago