Categories: क्रिकेट

विराट कोहली का ये महारिकॉर्ड टूटेगा या रहेगा अमर? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दिग्गजों की नजर

मुंबई 

 भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका में मौजूद है. पहला टेस्ट 15 अगस्त से और दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाना है. श्रीलंका-भारत सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. दोनों टीमों के बीच खेली किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।  

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ भारत में 2017-18 में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की 5 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 610 रन बनाए थे. कोहली का औसत 152.50 और सर्वाधिक स्कोर 243 रन है. यह भारत और श्रीलंका के बीच किसी भी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है। 

भारत-श्रीलंका के बीच खेली गई एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं. जयसूर्या ने 1997 में श्रीलंका में भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की 3 पारियों में 2 शतक लगाते हुए 571 रन बनाए थे. जयसूर्या का औसत 190.33 रहा था. उस सीरीज में जयसूर्या ने तिहरा शतक लगाया था. उन्होंने 340 रन की पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर भी है। 

भारत-श्रीलंका के बीच एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने भारत में 2009-10 में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की 4 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 491 रन बनाए थे. उनका औसत 122.75 रहा था. सहवाग इस सीरीज में तिहरा शतक का मौका चूक गए थे. उनका सर्वाधिक स्कोर 293 रन रहा था। 

मौजूदा सीरीज में भारत की तरफ से शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पर नजर रहेगी, तो श्रीलंका की तरफ से श्रीलंका की तरफ से लाहिरू उदारा, कामिंदु मेंडिस, कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। 

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

2 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

3 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

3 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

3 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

4 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

4 hours ago