रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! 1 अगस्त से दौड़ेगी प्रयागराज-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन, MP के कई स्टेशनों को फायदा

जबलपुर
 यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और तिरुनेलवेली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी के रास्ते संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल का संचालन एक अगस्त से 22 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को कुल चार फेरे में किया जाएगा।

वापसी में भी चार ट्रिप, 19 कोच रहेंगे शामिल
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल का संचालन 3 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को कुल चार ट्रिप में होगा। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं, जिनमें नौ स्लीपर, दो थर्ड एसी, छह जनरल और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।

यह स्पेशल ट्रेन नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, रेनीगुंटा और मदुरै सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सावन-भादौ में बाबा महाकाल की 6 शाही सवारियां, उज्जैन में रोज 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

उज्जैन  भगवान शिव के प्रिय सावन माह की शुरुआत इस साल गुरुवार 30 जुलाई से…

56 minutes ago

सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद फिर पहुंचीं जेल

इंदौर  मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आ गया। इस सनसनीखेज मामले…

56 minutes ago

मेहदी हसन की कप्तानी खत्म, हिंदू क्रिकेटर बने बांग्लादेश टीम के नए कप्तान

ढाका  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार (29 जुलाई) को वनडे के नए कप्तान का…

56 minutes ago

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए

जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए अधिमान्य…

57 minutes ago

थलपति विजय का बड़ा ऐलान! स्कूलों में बच्चों को हर हफ्ते मिलेगी चिकन बिरयानी, TVK सरकार का वादा

चेन्नई  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय जल्द ही स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा दे सकते…

57 minutes ago