राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटीं गीता सोनी, श्रमिक हितों के लिए नई ऊर्जा के साथ करेंगी कार्य

राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटीं गीता सोनी, श्रमिक हितों के लिए नई ऊर्जा के साथ करेंगी कार्य

वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण में किया प्रतिनिधित्व, श्रम प्रशासन एवं महिला श्रमिकों के अधिकारों पर मिला विशेष प्रशिक्षण

जांजगीर
 भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं श्रमिक हितों की मुखर प्रतिनिधि गीता सोनी ने वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान, सेक्टर-24, नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक बार फिर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी नामांकन के आधार पर उनका चयन 27 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित “समावेशी श्रम प्रशासन : लैंगिक समानता, असंगठित क्षेत्र एवं गरिमापूर्ण कार्य (Decent Work) की रणनीतियाँ” विषयक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया था। यह चयन श्रमिक हितों के प्रति उनके वर्षों से किए जा रहे समर्पित एवं सक्रिय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान देशभर से आए विशेषज्ञों ने श्रमिकों के अधिकार, महिला श्रमिकों की भागीदारी, असंगठित क्षेत्र की चुनौतियाँ, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानून, श्रम नीतियों तथा गरिमापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

प्रशिक्षण के सफल समापन पर गीता सोनी को वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव का उपयोग विशेष रूप से महिला एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण तथा श्रमिक संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने में किया जाएगा।
गीता सोनी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ तथा समूचे श्रमिक आंदोलन के लिए गौरव का विषय है। उनके राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने से प्रदेश में श्रमिक कल्याण, सामाजिक न्याय एवं समावेशी श्रम व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Rupesh Jha

Recent Posts

World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

मुंबई  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 30 जुलाई 2026 को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड…

2 hours ago

भोपाल में फर्जी पहचान का मामला: युवती से ‘क्रिश जैन’ बनकर दोस्ती, निकाह के दबाव में खुली असली पहचान

भोपाल  सोशल मीडिया पर नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन निकाह का…

2 hours ago

Sawan Special Train: उज्जैन के लिए भोपाल और संत हिरदाराम नगर से चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

भोपाल  श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

2 hours ago

रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

नई दिल्ली अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार (30 जुलाई) को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट…

2 hours ago

CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरामना…

2 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण प्राकृतिक खेती करने वाले…

2 hours ago