रायपुर : जशपुर से 204 श्रद्धालु प्रभु रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

रायपुर : जशपुर से 204 श्रद्धालु प्रभु रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक जिले के 2,856 श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

  रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु रामलला के निःशुल्क दर्शन के लिए लगातार भेजा जा रहा है।  योजना के 14 वें चरण में जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों एवं सियानगुड़ी से चयनित 204 श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया।

    जशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीमती पिंकी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    योजना के तहत अब तक जशपुर जिले के 2,856 श्रद्धालु अयोध्या जाकर प्रभु रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
    उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के आवागमन, आवास एवं भोजन सहित संपूर्ण यात्रा व्यय का वहन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाता है, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा कर सकें।

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

11 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

11 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

12 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

12 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

13 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

13 hours ago