रायपुर को जाम से मिलेगी राहत! चंदनीडीह से पुराना धमतरी रोड तक बनेगा नया रास्ता, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहरी इलाकों और रिंग रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।

सभी विभागों के अधिकारी आज करेंगे निरीक्षण
रायपुर कलेक्टर, निगम कमिश्नर, टाउन प्लानिंग के संचालक और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से आज इस प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करेंगे। मौके पर जाकर यह देखा जाएगा कि सड़क निर्माण में कौन-कौन सी बाधाएं या दिक्कतें आ सकती हैं, ताकि उनका समय रहते समाधान किया जा सके। अधिकारियों के इस दौरे और निरीक्षण के बाद नई सड़क का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार किया जाएगा।

कैसे मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत?
वर्तमान में रिंग रोड-5 (चंदनीडीह) से शहर की ओर आने वाले या भारी वाहनों को पचपेढ़ीनाका जाना ही पड़ता है। इसके लिए टाटीबंध चौक के नए ओवरब्रिज की सर्विस रोड का उपयोग करना पड़ता है, जिससे भारी जाम लगता है। चंदनीडीह से पुराना धमतरी रोड तक नई सड़क बनने के बाद वाहन चालकों को पचपेड़ी नाका जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग इस नई सड़क से कमल विहार की पहले से बनी सड़क होते हुए सीधे पुराने धमतरी रोड तक पहुंच सकेंगे।

इन रूटों पर आसान होगा सफर
इस मार्ग के बन जाने से धमतरी, रायपुर, नवा रायपुर और वीआईपी रोड होते हुए मंदिर हसौद की ओर आना-जाना बेहद सुगम हो जाएगा। भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर-बीरगांव जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

महादेव घाट विसर्जन कुंड के लिए भी बनेगी नई सड़क
गणेश और दुर्गा विसर्जन के लिए मौजूदा समय में मुख्य सड़कों पर भारी दबाव रहता है। इसे देखते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के रायपुरा रोड स्थित इंद्रप्रस्थ-2 के पहले मनुआस रियलिटी से एक नई सड़क बनाई जाएगी।

Rupesh Jha

Recent Posts

मन की बात में PM मोदी ने याद की सर्जिकल स्ट्राइक, बोले- आतंकवाद का जवाब निर्णायक तरीके से दिया

नई दिल्ली  रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

40 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की ‘पालतू’ आतंकी नीति ने घेरा, GTI में पहली बार नंबर-1 पर पहुंचा

वशिंगटन जब सांप पालोगे तो एक दिन तुमको डसेगा ही', ये पुरानी कहावत इन दिनों…

42 minutes ago

CG- नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में मिला शव; साथ रहने वाला युवक फरार….

दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

1 hour ago

SIR विवाद पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस देश से माफी मांगे

नई दिल्ली असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर…

1 hour ago

ईरान का 7 दिन में होर्मुज खोलने का ऑफर ट्रंप ने ठुकराया, बोले- तेहरान को नहीं मिलेगी राहत

वाशिंगटन ईरान ने जब सात दिन में होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तें रखीं…

2 hours ago

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप…

2 hours ago