रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में एक साथी के साथ मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक साथी के साथ निशुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार ने त्योहार के दौरान महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए परिवहन, पुलिस तथा प्रशासन को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखने को कहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर बस चालकों की स्क्रीनिंग और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नशे की हालत में किसी भी चालक को वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी। निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के सत्यापन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में रक्षाबंधन की तैयारियों के साथ प्रदेश में जलभराव और बाढ़ की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की जानकारी ली।

इसके अलावा बलिया, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी सहित बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति भी जानी।

Rupesh Jha

Share
Published by
Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान में रबी की बुआई से पहले खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 24 FIR और 118 लाइसेंस निलंबित

जयपुर: राजस्थान में रबी सीजन की बुआई से पहले किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण खाद…

12 minutes ago

राजस्थान में मौसम बदलेगा! 10 से 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

जयपुर: राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला…

20 minutes ago

नाना पाटेकर के वो आखिरी पल की कहानी, 45 मिनट तक CPR और देर रात दोस्त को वो मैसेज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अक्टूबर गुरुवार…

23 minutes ago

कौन हैं सीकर के नए SP संजीव नैन? जॉइनिंग के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे, जानें कैसा रहा पुलिस करियर

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव नैन ने पदभार संभालने…

48 minutes ago

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू, जानें सरपंच पद के लिए कब और कहां भरना होगा फॉर्म

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई…

58 minutes ago

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी कोचिंग स्टाफ से बाहर

चंडीगढ़  IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 से पहले प्रीति जिंटा की सहमालिकाना हक वाली पंजाब…

1 hour ago