Categories: देश

बंगाल में पांच साल में जारी जन्म प्रमाणपत्रों की होगी जांच, फर्जीवाड़े के बाद सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल सरकार ने जनवरी 2021 से दिसंबर 2025 के बीच जारी किए गए सभी जन्म प्रमाणपत्रों की जांच कराने का फैसला किया है। मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने अधिकारियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जारी प्रमाणपत्रों की वैधता की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के अनुसार, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आए कथित फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के बाद यह कदम उठाया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जांच की जिम्मेदारी बीडीओ और शहरी क्षेत्रों में एसडीओ को दी गई है। जरूरत पड़ने पर वे जांच के लिए टीम गठित कर सकेंगे। खासतौर पर देरी से पंजीकृत किए गए जन्म प्रमाणपत्रों की जांच पर जोर रहेगा। अधिकारियों को यह भी देखना होगा कि प्रमाणपत्र जारी करते समय जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई थी या नहीं और निर्धारित नियमों का पालन हुआ था या नहीं।

जांच से जुड़ी सभी जानकारी जन्म-मृत्यु सूचना पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। प्रत्येक प्रमाणपत्र को असली, फर्जी या त्रुटिपूर्ण के रूप में वर्गीकृत कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारी के पास वैधानिक अधिकार था या नहीं। सरकार ने सितंबर तक जांच पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। जांच टीम में डिप्टी मजिस्ट्रेट या डिप्टी कलेक्टर से नीचे के अधिकारी शामिल नहीं किए जा सकेंगे।

Rupesh Jha

Recent Posts

720KM रेंज और सिर्फ 13 मिनट में चार्ज! Jaguar Type-01 की हुई एंट्री, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली जगुअर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार टाइप-01 (Jaguar Type 01) से पर्दा उठा दिया…

2 hours ago

Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

वाशिंगटन  एलन मस्क का नेटवर्थ अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दुनिया के सबसे…

3 hours ago

नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुंबई  8 अक्टूबर 2026 को हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का…

3 hours ago

Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर

नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…

4 hours ago

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

15 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

16 hours ago