मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: रिटायरमेंट से पहले ही कर्मचारियों के लंबित प्रकरण करें निराकृत

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली

 सेवा निवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करें

महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर
 मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार साधक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। 

         मुख्य सचिव ने कहा है कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण उनके सेवा निवृत्त होने से पहले ही तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची विभागावार नियतकालिक अवधि में बनायी जाए। विभागों में रिक्त पदों की सूची एवं बैकलॉक के पदों पर सेटअप बनाकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करें। मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को उनके विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। बैठक में लोक सेवा गारंटी, सूचना के अधिकार, सेवा सेतु, लोक सेवा गारंटी, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी रेगुलेशन, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 728 सेवाएं को नोटिफाइड हो चूकी है। 

           मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई-गॉट के तहत विभागवार चिन्हित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जाये। अधिकारी-कर्मचारियों को आई-गॉट के तहत विभाग की आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण दिलाने कहा है। अधिकारी- कर्मचारियों के लिए आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण के कार्ययोजना बनायें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि रिफार्म के तहत अपने-अपने विभागवार जानकारी तैयार करें। आगामी दिनों में रिफार्म उत्सव अभियान का आयोजन होगा।

        बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमख सचिव श्रीमती शहला निगार, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री एवं सुशासन अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, खाद्य विभाग की सचिव सुरीना बाबा साहेब कंगाले, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, ऊर्जा विभाग के सचिव सारांश मित्तर, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, सामान्य प्रशासन एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, परिवहन विभाग के सचिव एस.प्रकाश, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव बसवराजु एस., राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भुवनेश यादव सहित राज्य शासन के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

5 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

5 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

6 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

7 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

7 hours ago