ग्वालियर
रेलवे की आधुनिक और मेक इन इंडिया की पहचान बन चुकी रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत अब नए भगवा रंग और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों का स्वागत करेगी। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना झांसी में ट्रेन को अत्याधुनिक रोबोटिक पेंटिंग तकनीक से नया प्रीमियम लुक दिया गया है, जिससे इसकी फिनिशिंग पहले से अधिक आकर्षक और टिकाऊ बन गई है। बाहरी स्वरूप में बदलाव के साथ ट्रेन के अंदर भी कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और यादगार सफर का अनुभव मिलेगा।
यह वंदे भारत झांसी से भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी। विशेष बात ये है कि इस ट्रेन में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन व धार्मिक स्थलों को प्रदर्शित किया है।
इस वंदे भारत एक्सप्रेस की खास विशेषताओं में से एक है कि इसके कोच के अंदर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यात्रियों को सफर के दौरान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से कोच में प्रमुख पर्यटन स्थलों के चित्र और कलात्मक प्रतिकृति लगाई गई हैं।
कोच में ग्वालियर का ऐतिहासिक किला, खजुराहो के विश्वविख्यात मंदिर, सांची स्तूप, भीमबेटका की प्रागैतिहासिक गुफाएं, कान्हा और बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, ओरछा के ऐतिहासिक स्मारक, भोजपुर मंदिर, महाकाल लोक उज्जैन, पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता, भेड़ाघाट की संगमरमर घाटियां और ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है।
जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर मेटैलिक पैलेट गन के इस्तेमाल…
नई दिल्ली IRCTC हर बार नए टूर पैकेज लेकर आता है और इस बार आपको…
उज्जैन उज्जैन का संगिनी ग्रुप इस वर्ष भी देश की सरहद पर तैनात सैनिकों के…
ग्वालियर गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर “गुरु पूजन” एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित …
रीवा संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने लगाई जामुन के पौधे अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति…
संसद परिसर में गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के…