बिहार

बिहार: मनेर विधानसभा में तेज प्रताप का ‘शक्ति प्रदर्शन’

बिहार: मनेर विधानसभा में तेज प्रताप का ‘शक्ति प्रदर्शन’

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने मनेर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी बिगुल फूंका। तेज प्रताप ने भव्य रोड शो कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

तेज प्रताप यादव का रोड शो किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। बैंड-बाजे, घोड़े और भारी भीड़ के साथ उन्होंने मनेर में एंट्री की। सड़कों पर हजारों की संख्या में मौजूद उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। तेज प्रताप की रैली मनेर विधानसभा को लेकर उनके इरादों को साफ तौर पर दिखा रही थी।

हालांकि, इस रोड शो के दौरान ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर समर्थक बाइक पर स्टंट करते नजर आए। जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई, लेकिन इससे समर्थकों के जोश में कोई कमी नहीं आई।

मीडिया ने तेज प्रताप यादव से CM बनने को लेकर सवाल किया, तो वे गुस्सा हो गए। उन्होंने पत्रकार से कहा, “आप ही CM बन जाइए।” हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, उनका मकसद CM बनना नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करना और युवाओं को रोजगार देना है।

तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के चलाए जा रहे “वोटर बचाओ अभियान” पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, हर नेता का अपना तरीका होता है लोगों तक पहुंचने का। सभी को जनता से समर्थन मांगने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “हर कोई अपनी-अपनी शैली में जनता को खुश करने की कोशिश कर रहा है।”

तेज प्रताप यादव ने कहा कि, उनकी पार्टी युवाओं को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने साफ किया कि, जहां-जहां युवाओं की मांग होगी, वहां-वहां उनकी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा, “मैं जनता की सेवा करना चाहता हूं, युवाओं को रोजगार देना चाहता हूं। भीड़ देखकर विरोधी बौखला गए हैं।”

हाल ही में तेज प्रताप यादव ने विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) से गठबंधन कर लिया है। इस पार्टी के प्रमुख प्रदीप निषाद उर्फ “हेलीकॉप्टर बाबा” हैं। अब तेज प्रताप और VVIP पार्टी मिलकर बिहार चुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे। इस गठबंधन को लेकर कहा जा रहा है कि, दोनों दल मिलकर उन क्षेत्रों में खास ध्यान देंगे जहां युवाओं की आवाज़ बुलंद हो रही है।

मनेर को यादव बहुल क्षेत्र माना जाता है और इसे RJD का मजबूत गढ़ भी कहा जाता है। यहां तेज प्रताप यादव की सक्रियता को उनके चुनावी मंसूबों से जोड़कर देखा जा रहा है। रोड शो के जरिए तेज प्रताप ने ये साफ संकेत दिए हैं कि, वे मनेर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

तेज प्रताप यादव का मनेर में रोड शो सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि ये दिखाने की कोशिश भी थी कि, वे अब अपनी राजनीतिक रणनीति में बदलाव कर रहे हैं। CM बनने की चर्चा को उन्होंने टाल दिया, लेकिन युवाओं और जनता की सेवा को अपना मुख्य एजेंडा बताया। आगामी चुनाव में तेज प्रताप और VVIP का गठबंधन क्या रंग लाता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

आगे पढ़िए: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान बड़ा हमला

Nisha Sharma

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

14 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

15 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

15 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

16 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

17 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

19 hours ago