बिहार में निकाह की दावत बनी विवाद की वजह, Non-Veg परोसने पर बारात में जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां निकाह के बाद दावत के दौरान खाने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि शादी का माहौल देखते ही देखते हिंसा में बदल गया जानकारी के मुताबिक, सिमरी बख्तियारपुर से बारात महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव पहुंची थी। गुरुवार दोपहर निकाह की रस्में शांतिपूर्वक पूरी हुईं। इसके बाद मेहमानों के लिए दावत शुरू की गई।

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्हें पहले बताया गया था कि खाने में मटन (खस्सी) परोसा जाएगा। लेकिन जब बाराती भोजन करने बैठे तो उन्हें चिकन परोसा गया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस झड़प में दूल्हा पक्ष के सात से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दूल्हे के चाचा का आरोप है कि खाने को लेकर सवाल उठाने पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। वहीं, इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से अभी तक कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें शादी का समारोह अचानक हंगामे और मारपीट में बदलता दिखाई दे रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

37 minutes ago

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नई दिल्ली   कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक…

37 minutes ago

जगन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए महल देने से किया इनकार? भाई-बहन के रिश्ते में दरार की चर्चा

हैदराबाद  आंध्र प्रदेश की राजनीति में भाई-बहन की लड़ाई अब परिवार के एक बड़े समारोह…

48 minutes ago

जयपुर में दिवाली पर बड़ा फैसला! परकोटे के बाजार रात 12 बजे तक खुलेंगे, खरीदारी के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों की तैयारियां…

1 hour ago

एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन

हैदराबाद एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्‍यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्‍तूबर, 2026 तक “राजभाषा माह…

1 hour ago

मक्का-मदीना में फंसे 4,000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

 नई दिल्ली मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का…

2 hours ago